April 25, 2024

गणेश गोदियाल के लिए उनकी बेटियों ने शहर भर में मांगे वोट


श्रीनगर गढ़वाल।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बुधवार को नगर क्षेत्र डांग, कमलेश्वर मोहल्ला, स्वीत सहित शहर भर के विभिन्न मोहल्लों में जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। शहर भर में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि श्रीनगर की जनता को जिस तरह से भाजपा से छला है, उसका हिसाब जनता 14 फरवरी को कांग्रेस को वोट के रूप में दे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को झूठे आश्वासन देने यहां पहुंच रहे है। जनता महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा से जबाव मांगे। कहा कि जिस तरह से आज प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है, तो बेरोजगार भाई घरों में बैठे हैं। श्रीनगर में कांग्रेस महिला अध्यक्ष मीना रावत के नेतृत्व में श्रीनगर बंधन टेंट हाउस में महिलाओं का भव्य समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें शहर भर की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जबकि गुरुद्वारे में बैठक आयोजित कर लोगो से समर्थन मांगा। वहीं शहर भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर जनता से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बेटियों ने पिता के लिए वोट मांगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की दोनों बेटियों ने राठ और पैठानी क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से अपने पिता गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि गांवों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने से लेकर सड़कें पहुंचाने के लिए उन्होंने क्षेत्र के लिए कई काम किये हैं। जनता के लिए हमेशा समर्थित रहते हैं। गोदियाल की बड़ी बेटी कीर्ति गोदियाल शर्मा और छोटी बेटी कल्पना गोदियाल ने श्रीनगर विस के विभिन्न गांवों में पहुंचकर अपने पिता के लिए वोट मांग रही हैं। गोदियाल की बेटियों का स्थानीय लोग स्वागत भी कर रहे हैं। कीर्ति गोदियाल और कल्पन गोदियाल ने कहा कि उनके पिता द्वारा हमेशा क्षेत्र के लिए काम किया है। जिस स्थान पर उच्च शिक्षा के लिए बच्चे परेशान थे, तो उन्होंने पैठानी में महाविद्यालय खोलकर स्थानीय युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोले। उन्होंने लोगों ने कांग्रेस के समर्थन में वोट देने की अपील की हैं।