April 25, 2024

गरूड़ के ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी में हुआ अमृत सरोवर का उद्घाटन

बागेश्वर । आजादी का 75वां अमृत महोत्सव व 76 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर कार्यक्रम के तहत गरूड़ की ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी में निर्मित अमृत सरोवर में जिला प्रभारी एवं पशुपालन व दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा व वरिष्ठ समाजसेवी ज्वाला दत्त तिवारी द्वारा ध्वजारोहरण कर अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। अमृत सरोवर में प्रभारी मंत्री, अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह व अन्य गणमान्य लोगो द्वारा मछली बीज डाले गयें व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण चैक वितरित कियें गए।

मेलाडुंगरी में आयेाजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने जनपदवासियों व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 200 सालों की गुलामी व 100 वर्षो के लगातार संघर्षो के बाद यह आजादी मिली है। इसलिए इसे हमें अक्षुण्य बनायें रखना है। उन्होंने पिछले आठ वर्षो में केंद्र सरकार द्वारा कियें गयें सराहनीय कार्यो के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हम सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने का कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना था। जबकि बागेश्वर जनपद में 83 सरोवरों हेतु जगह चिन्हित कर बनाया जाना है, जिसमें 32 सरोवरों को निर्माण पूर्ण किया जा चुका है इस हेतु उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ की जवानी व पहाड़ का पानी दोनों पहाड़ के काम आनी चाहिए, अमृत सरोवर निर्माण इसके लिए कारगर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि जैसे हमारे पूर्वजों ने हमें स्वतंत्रता दिलाई वैसे ही हमें आगे आने वाली पीढी के लिए जल एवं वन दोनों का संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा सरकार व जिला प्रशासन मिलकर जनपद व प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संपूर्ण देश आजादी को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर से जल संचय के साथ ही हमारे खेत-खलिहान अजान से भरपूर होंगे साथ ही धरा भी हरी-भरी रहेगी।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अमृत सरोवर जल संरक्षण व जल संवर्द्धन के लिए लाभकारी है। साथ ही सरोवरों से सिंचाई व मत्स्य पालन कर आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण से जमीन का जल स्तर भी बढेगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, वीर सैनिकों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या ने संबोधित करते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृखला में ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी में मिशन अमृत सरोवर का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में 83 सरोवरों का निर्माण होना है, जिसमें से 32 सरोवर पूर्ण कर स्वतंत्रता दिवस पर उनका उद्घाटन कर ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में 25 अमृत सरोवर मत्स्य पालन के लिए भी चयनित कियें गयें है। अमृत सरोवरों का निर्माण का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, मत्स्य पालन व सिंचाई हैं। उन्होंने बताया मेलाडुंगरी अमृत सरोवर मनरेगा योजना के अंतर्गत 10 लाख की धनराशि से बनाया गया है, जिसकी जलधारण क्षमता 330 क्यूबिक मीटर है।

इस दौरान प्रभारी मंत्री व अतिथियों द्वारा 10 स्वंय सहायता समूहों को 1-1 लाख के सीसीएल चैक, पं0दी0द0कि0क0यो0 के अंतर्गत 21 लाभार्थियों को 13 लाख 95 हजार, पशुपालन विभाग द्वारा राज्य सैक्टर में 05 लाभार्थी ऋण तथा 03 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित कियें गयें। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कियें गए।

 इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य जनार्जन लोहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा देवी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा आर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी राजकुमार, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरीश पोखरिया, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 आर0 चन्द्रा, जिला मत्स्य अधिकारी मनोज मियान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत समेत बलवंत सिंह, देवेन्द्र तिवारी, पूजा वर्मा, इन्द्र सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व जनता मौजूद थी।