Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान


गाजर एक ऐसी सब्जी होती है जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. पहले यह सिर्फ सर्दियों में मिलती लेकिन अब यह पूरे साल मिलती है. गाजर में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसे खाने से आंख, लिवर, किडनी और शरीर के बाकी अंगों को भी काफी ज्यादा फायदा मिलता है. आइए जानें रोजाना गाजर खाने से क्या फायदा होता है.
गाजर का इतिहास
गाजर जड़ वाली सब्जिय़ां हैं जो सबसे पहले 900 ई. के आसपास अफग़ानिस्तान में उगाई गई थीं. नारंगी उनका सबसे प्रसिद्ध रंग हो सकता है. लेकिन वे बैंगनी, पीले, लाल और सफ़ेद सहित और भी दूसरे रंगों में भी मिलते हैं. शुरुआती गाजर बैंगनी या पीले रंग की होती थीं. नारंगी गाजर 15वीं या 16वीं शताब्दी के आसपास मध्य यूरोप में विकसित की गई थीं.
ऑर्गेनिक बनाम नॉन-ऑर्गेनिक
ऑर्गेनिक गाजर में नैचुरल तरीकों से उगाया जाता है. वहीं उसमें किसी भी तरह के कैमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. वहीं नॉन ऑर्गेनिक गाजर में पारंपरिक रूप से उगाई जाती हैं और कीटों के संक्रमण और बीमारियों को रोकने के लिए कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है.

Advertisement