Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अपने नेताओं पर लगाम लगाएं मोदी : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफकी जा रही टिप्पणियों का मामला तूल पकड़ चुका है।कांग्रेस ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्रलिखकर की है।इस पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के हस्ताक्षर हैं।पत्र में खडग़े ने पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई दी और साथही लिखा कि नेता प्रतिपक्षके खिलाफआपत्तिजनक बयान दिएजा रहे हैं। पत्र में स. रवनीत बिट्टू का नाम लिएबिना लिखा गया है कि रेल राज्य मंत्री द्वारा राहुल गांधी को नंबर वन आतंकी कहा गया, इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दल के एक नेता द्वारा राहुल गांधी की जुबान काटने पर 11 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा, दिल्ली में भाजपा नेता द्वारा राहुल गांधी को उनके दादी जैसा हश्र करने के बयान दिए गए हैं।खडग़े ने लिखा कि ऐसी हिंसाभाषा का प्रयोग भविष्य के लिएघातक है। खडग़े ने पत्र में पीएम मोदी को लिखा आप अपने नेताओं को अनुशासन सिखाते हुएमर्यादा में रहने को कहें और ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Advertisement