September 20, 2024

शराब काण्ड को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

रूद्रपुर,  ( आखरीआंख समाचार ) महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई दर्जनों लोगों की मौत से रोषित होकर नशे के खिलाफ बाटा चैक पर जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि राज्य में अवैध शराब का कारोबार राज्य सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की आंखें तब खुलती हैं जब जहरीली शराब से बड़ी घटना हो जाती है और कई गरीबों का घर उजड़ जाता है।
उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विजय अरोरा, राजीव कामरा, नत्थूलाल, जयपाल, अमनदीप सिंह, ममता नारंग, वासुदेव कोली, राहुल सागर, बाबू खान, शाहिद रजा, महबूब अंसारी, खगोपति विश्वास, विजय मंडल, नंदलाल प्रसाद, तौफीक, रंजीत, अजीत, संजीव रस्तोगी, सचिन मुंजाल, अबरार अहमद, विशाल अनेजा, दिनेश पंत, इंद्रजीत सिंह, विरमा कोली, शकील आदि मौजूद थे।
गदरपुर। उत्तराखंड के रुड़की एवं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जहरीली शराब के सेवन से दर्जनों लोगों की मौत से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार नगर तिराहे पर उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। कांग्रेस नगरध्यक्ष विजय सुखीजा एवं ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन के संयुत्तफ नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सरदार नगर तिराहे पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने उत्तराखंड के रुड़की और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रें में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के लिए उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़  ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते शराब माफिया बेखौफ होकर लोगों की जान के साथ िखलवाड़ कर रहे हैं और बिना किसी रोक-टोक के बिक रही कच्ची शराब का सेवन करके लोग अपनी जान गवा रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्म चंद खेड़ा, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर, मनोज गुम्बर, संजीव झाम, बृजेश कुमार बिल्लन, शब्बू खान, वाइस चैयरमेन मोहम्मद असलम, जकी उल्ला खान, आले नवी, रामविलास शाह, आबिद हुसैन, शोएब शानू, इरफान प्रधान, फिरोज अहमद, तनवीर अहमद, तीरथ राज सीकरी, गुलाम नवी, बलविंदर सिंह, मोहन सिंह, मोहम्मद अली भोला, शाकिर अली, शाहनूर अली, शानू सलमानी, फिरोज अहमद, जमीर हुसैन, इमरान अली, अजय छाबड़ा, शमीम अहमद, मुहम्मद उमर, बाबू खां, कल्लन ठेकेदार एवं बंटी गोगी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।