June 24, 2026

Blog


बागेश्वर । कांग्रेस जिला इकाई की बैठक में नीट पेपर लीक, भर्ती घोटालों पर चिंता जताई गई। कहा कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जनता भाजपा की कार्यशैली से ऊब चुके हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब जनता देने को तैयार है। पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जिले में जल्द कार्यक्रम होने वाला है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें बूथ लेकर एजेंट व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। सभी ने एक स्वर से कहा कि जिस व्यक्ति को भी पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोग परेशान हैं। कार्यकर्ता जन विरोधी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, बालकृष्ण, केवलानंद, महेश पांडे, प्रकाश चंद्र, बहादुर बिष्ट, गोकुल परिहार, भूपेश ऐठानी, कुंदन गिरी तथा कमलेश गड़िया आदि मौजूद रहे।