September 10, 2026

आईजी गढ़वाल व एसएसपी ने किया मेला क्षेत्रों का भ्रमण

हरिद्वार,  ( आखरीआंख ) पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अजय रौतेला एवं एसएसपी हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी द्वारा बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर प्रातः से ही मेला क्षेत्रो का भ्रमण करते हुए मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
  पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला द्वारा मेला क्ष्रेत्र में ड्यूटी पर जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह निरंतर अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मेले को निर्विघ्न संपन्न कराएंगे। पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र में नियुक्त फोर्स को निर्देशित किया गया कि वहां श्रद्धालुओं से विनम्र एवं मधुर व्यवहार बनाए रखें एवं उनको उनके गंतव्य के लिए रवाना करते रहे साथ ही पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि सभी इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि हाईवे के किनारे किसी प्रकार से वाहन न खड़ा किया जाए व यातायात को सुचारू रूप से चलाते रहे। जिससे कि स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सकें। सभी श्रद्धालु समय व निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहंुच सकंे।

You may have missed