Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर डोडीताल

अर्जुन राणा

नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर डोडीताल ट्रैक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चारधाम आने वाले यात्री भी डोडीताल के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठा रहे है। पर्यटकों को यहां सुंदर झील, दुर्लभ प्रजाति की मछलियां और बर्फीले बुग्याल देखने को मिल रहे है। ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए डोडीताल किसी जन्नत से कम नहीं है। उत्तरकाशी जिले में खूबसूरती और रोमांच का अदभुत संगम डोडीताल हिमालय की गोद में बसा छोटा सा हिल स्टेशन है। जो समुद्र तल से 3024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तरकाशी से डोडीताल की दूरी 40 किलोमीटर है और यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को 22 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। पर्यटक इस ट्रैकिंग में अगोड़ा गांव में एक दिन का स्टे करने के बाद माझी में कैंपिग कर सकते है। डोडी ताल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री सड़क मार्ग से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गंगोरी नामक स्थल से अगोड़ा के रास्ते पर लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर 3307 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं। स्वच्छ व निर्मल जल से परिपूर्ण यह झील चारों ओर से घने वनों से लदा हुआ है। हिमालय क्षेत्र की प्रसिद्ध टाउट मछलियाँ भी यहाँ पाई जाती हैं।

Advertisement