बागेश्वर पुलिस की बड़ी कामयाबी : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर खातों से लाखों का ठगी करने वाला पटना (बिहार) से किया गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) साइबर ठगी के मामले आये दिन सामने आ रहे है , दिनांक 29.09.2018 को श्री जगदीश लाल चौधरी पुत्र श्री धरमदत्त चौधरी निवासी- जोग्यानी, कठायतबाडा बागेश्वर जिला बागेश्वर द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर मे एक प्रार्थना पत्र दिया गया , जिसमे उनको बैंक अधिकारी बन कर उनके खाते से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर रू0 69,998 (उन्हत्तर हजार नौ सौ अठानब्बे रूपये) निकाल लिये गये, प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा सम्बंधित को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये व उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0स0 55/18 धारा 420 आई0पी0सी0 पंजीकृत किया गया ।* वही पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु टेक्निकल टीम/साइबर सैल को आदेशित किया गया , मामले की गंभीरता को देखते हुए टैक्निकल टीम द्वारा उक्त धोखाधडी करने वाले /आपराधिक प्रवृत्ति के विरूद्ध आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी गयी, जानकारी के द्वौरान मालूम हुवा की उक्त प्रकरण में संलिप्त व्यक्ति अन्य कई राज्यों से भी लोगो को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर उनके खातों से जुडी महत्वपूर्ण जानकारीयॉ जैसे – एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी नंबर आदि पूछकर ऑनलाईन पैसे ट्रांसफर करता है, प्रकरण मे साइबर के अथक एवं निरन्तर प्रयासो के उपरान्त उक्त प्रकरण में संलिप्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक लीड प्राप्त कर ली गयी, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संलिप्त व्यक्ति की शीध्र गिरफ्तारी हेतु , *पुलिस उपाधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण मे टीम का गठन किया गया* , टीम द्वारा दिनॉक 23.4.2019 को संलिप्त व्यक्ति को पटना (बिहार)से गिरफ्तार किया गया , जिसका माननीय न्यायालय पटना से ट्राजिट रिमांड लेकर माननीय न्यायालय बागेश्वर पेश किया जा रहा है।
उक्त अपराधी फर्जी बैक अधिकारी बनकर नागरिको के खातो से ई-वालेट जैसे पेटीएम, फोनपे, आदि ऑनलाईन मर्चेन्ड से पैसे ट्रांसफर करता था।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उ0नि0 त्रिवेणी प्रसाद – कोतवाली बागेश्वर कानि0 03 ना0पु0 बसन्त पंत – एस0ओ0जी0 कानि0 169 ना0पु0 इमदाद हुसैन – एस0ओ0जी कानि0 201 ना0पु0 चन्दन राम – (एस0ओ0जी0/साइबर सैल बागेश्वर) कानि0 78 ना0पु0 हेमचन्द्र मठपाल (एस0ओ0जी0/साइबर सैल बागेश्वर)
को उत्सावर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नकद पुरूस्कार देने की घोषणा की गयी।
