Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

ट्रक खाई में गिरा, चालक व क्लीनर की मौत

देहरादून,   ( आखरीआंख ) पहाड़ी चट्टान से टकराकर तारकोल से भरा ट्रक खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी नारायण बगड़ क्षेत्र के मोना छिना के पास एक तारकोल से भरा टैंकर जो पानीपत हरियाणा से सड़क मरम्मत हेतु आ रहा था खाई में जा गिरा। टैंकर की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह पहाड़ी चट्टान से टकराकर 500 मीटर सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में चालक मोहन सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी-बालाजीपुरम हाईवे मथुरा व क्लीनर नितिन पुत्र गुल्लू , उम्र 28 वर्ष निवासी नारायणपुर गाजियाबाद थे। चालक मोहन कंटेनर से अलग जाकर गिरा और क्लीनर टैंकर के नीचे दब गया। जिससे चालक व क्लीनर की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने क्लीनर का शव टैंकर के नीचे से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर मौजूद थे।
/

Advertisement