Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

लोगों के गुस्से का शिकार हुईं नोरा फतेही

मुम्बई ( आखरीआंख )  हाल  ही में इंटरनेट पर एक विडियो सामने आया जिसमें एक महिला कुछ लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने पर शर्मनाक कॉमेंट करते नजर आ रही है। यह विडियो तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस विडियो को शेयर करते हुए उस महिला को भी जमकर लताड़ा। लेकिन इस चक्कर में ऐक्ट्रेस नोरा फतेही भी लोगों के गुस्से का शिकार हो गईं और उन्हें भी ट्रोल कर दिया गया।
दरअसल इस विडियो में महिला ने लड़कियों के छोटे कपड़ों पर कॉमेंट करते हुए कहा कि जो महिलाएं या लड़कियां छोटे कपड़े पहनती हैं उनका रेप हो जाना चाहिए। बस फिर क्या था, मौके पर मौजूद सभी लड़कियों और अन्य लोगों ने उस महिला को माफी मांगने के लिए मजबूर किया और उसे जमकर लताड़ा भी।
जहां लोग सोशल मीडिया पर इस विडियो में दिख रही महिला को बुरा-भला कह रहे हैं, वहीं नोरा ने मुय मुद्दे की बात करने के बजाय महिला द्वारा गलत तरीके से बोली गई इंग्लिश पर कॉमेंट कर दिया और लिखा, इन्होंने तो इंग्लिश का ही रेप कर दिया। बस लोगों ने नोरा फतेही को ट्रोल कर दिया।
एक यूजर ने लिखा, मामला चाहे कुछ भी हो लेकिन कुछ लोगों का काम सिर्फ यही जज करना है कि इंग्लिश सही बोली या गलत। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, मैम, यहां इंग्लिश असल मुद्दा नहीं है और न ही उसकी बात हो रही है। बल्कि यहां बात इस महिला की सोच और विचारों की हो रही है जो वह सबके सामने रख रही है। इसी तरह के कॉमेंट्स से यह विडियो पोस्ट भरी पड़ी है, जिसे सिगंर और रैपर रतार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Advertisement