May 6, 2026

टोटल फिल्मी मिर्च मसाला :: कुली नंबर वन रीमेक की रिलीज डेट आई सामने, लीड रोल में वरुण धवन और सारा अली खान

( आखरीआंख ब्यूरो मुंबई )
लंबे वक्त से इस बात की चर्चा है कि डेविड धवन अपनी सुपरहिट मूवी कुली नंबर वन का रीमेक बनाएंगे। इस फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन लीड रोल में हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म अगले साल यानी 1 मई 2020 को रिलीज होगी
वरुण ने ट्वीट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी और साथ में फिल्म के लोगो की फोटो भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, आज का दिन, अगले साल, आएगा कुली नंबर वन – होगा कमाल। कुली नंबर वन 1 मई 2020 को रिलीज होगी।
सारा अली खान ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की। कुली नंबर वन की अनाउंसमेंट के वक्त से फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। वरुण की ऐक्टिंग का दम तो फैंस पहले ही कई फिल्मों में देख चुके हैं। बात करें सारा अली खान की, तो वह भी सिंबा और केदारनाथ में अपनी धांसू ऐक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। रणवीर सिंह व सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। और अब फैंस को इंतजार है वरुण और सारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का।
मैं तेरा हीरो और जुड़वां 2 के बाद कुली नंबर वन वरुण की अपने पिता डेविड धवन के साथ तीसरी फिल्म है। बात करें वरुण और सारा की अन्य फिल्मों की, तो वरुण हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कलंक में नजर आए, जो कुछ खास नहीं कर पाई। वहीं सारा पिछले साल रिलीज हुई सिंबा में नजर आईं। इन दिनों वह इतियाज अली की आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।
००

अहान पांडे के साथ डेब्यू करना चाहती है खुशी कपूर
बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, अहान पांडे के साथ डेब्यू करना चाहती है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
जाह्नवी के बाद खुशी कपूर के डेब्यू की चर्चा है। नेहा धूपिया के चैट शो में खुशी कपूर से पूछा गया कि वह किस स्टार किड के साथ डेब्यू करना चाहती हैं। खुशी को आप्शन दिया गया ,शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे, जावेद जाफरी के बेटे मजान जाफरी। इस सवाल के जवाब में खुशी ने कहा, अहान पांडे। खुशी कपूर ने कहा, मैंने अहान को एक्टिंग करते देखा है इसलिए मेरा उसे चुनना ही अभी ठीक होगा। लेकिन जब ये सवाल जाह्नवी कपूर से किया गया तो उन्होंने कहा मैं चाहती हूं खुशी मिजान जाफरी संग डेब्यू करें।
००

डेविड और वरुण धवन पर फिर भड़के गोविंदा
बॉलिवुड अभिनेता गोविंदा पिछले कई सालों से एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। अपनी फिल्मों की असफलता का दोष वह बॉलिवुड के कुछ लोगों पर मढ़ रहे हैं। गोविंदा बिना किसी का नाम लिए बार-बार यह कहते हैं कि बॉलिवुड के कुछ लोग उनके खिलाफ काम कर रहे हैं। वह लोग सबको भड़काते हैं और कहते हैं कि गोविंदा से दूर रहो, गोविंदा के साथ काम मत करो। गोविंदा कहते हैं, कुछ लोगों ने तो मेरे दोस्त सलमान खान को भी मेरे खिलाफ भड़का दिया है। निर्देशक डेविड धवन के साथ गोविंदा की अनबन जग-जाहिर है। एक समय था जब गोविंदा और डेविड की जोड़ी लगातार हिट फिल्में दे रही थी। लोग गोविंदा- जोड़ी पर पैसा लगाने से कतराते नहीं थे। एक बार में 75 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा आज एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं।
पिछले काफी समय से डेविड धवन पर आग उगलने का मौका न छोडऩे वाले गोविंदा ने एक बार फिर से डेविड पर गुस्सा जाहिर किया है। मुंबई में अपनी बहन कामिनी खन्ना की किताब के लॉन्च पर पहुंचे गोविंदा से सवाल किया गया कि आपकी सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक किया जाने वाला है। वरुण धवन आपका आइकॉनिक किरदार निभाने वाले हैं, क्या कहेंगे?
सवाल सुनकर गोविंदा की बॉडी लैंग्वेज बदल गई, वह डेविड या वरुण धवन को लेकर कोई कॉमेंट नहीं करना चाहते थे। गोविंदा ने हकलाते हुए अपनी बात शुरू कि और कहा, फिलहाल तो मैं यहां अपनी पब्लिसिटी के लिए यहां आया हूं। यहां किसी और फिल्म की पब्लिसिटी तो नहीं होगी। गोविंदा का छोटा सा यह बयान धारदार है। साफ है वह कतई नहीं चाहते कि उनकी हिट फिल्मों का रीमेक बनें और उसपर डेविड अपने बेटे को लें।
डेविड से गोविंदा की अनबन शुरुआत के बारे में हमसे हुई बातचीत में गोविंदा ने बताया था, गोविंदा ने कहा, एक बार मैंने अपने मैनेजर को डेविड के पास भेजा और कहा कि जब डेविड से मेरे बारे में बात करना तो फोन ऑन रखना मुझे सुनना है कि वह मेरे बारे में क्या कहते हैं। मैनेजर से डेविड ने कहा था कि गोविंदा को बोलो जो काम मिल रहा है वह कर लें। अब वह हीरो नहीं रहे। डेविड की यही बात गोविंदा कभी भूल नहीं पाते हैं।
00

इमोशनल हुए इरफान खान, मीडिया को लिखी चि_ी
बॉलिवुड अभिनेता इरफान खान न्यू यॉर्क से कैंसर के इलाज की लंबी प्रक्रिया के बाद अब काम पर लौट चुके हैं। आते ही उन्होंने सबसे पहले काम का रुख किया है। इरफान पिछले एक महीने से अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान मीडिया ने उनसे निवेदन किया कि अगर अछा महसूस कर रहे हों तो बात करें। शायद अब तक इरफान मीडिया के साथ अपनी इस कठिन जर्नी को साझा करने में कफर्टबल महसूस नहीं कर रहे। उन्होंने आज ही मीडिया के लिए एक चि_ी लिखी है। इरफान ने अपनी इस चि_ी में लिखा, पिछले कुछ महीने सेहत में सुधार की रास्ते पर चल रहे हैं। यह जो समय है वह धीरे-धीरे स्वस्थ होने और असल जिंदगी का सामना करने के लिए थकान से लडऩे का है। मैं आपकी फिक्र से वाकिफ हूं। जानता हूं कि आपने मुझे बात करने और अपना सफर आपसे साझा करने की गुजारिश की है, लेकिन मैं अभी खुद को गहराई से नाप रहा हूं। छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ रहा हूं और कोशिश कर रहा हूं कि सेहत के इस सुधार और काम को एक कर दूं।
अपनी इस भावुक कर देनी वाली चि_ी में इरफान आगे लिखते हैं, आपकी दुआओं ने मेरे दिल को छुआ है और यह मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। जिस तरह से आपने मुझे बीमारी से उबरने के लिए समय दिया। मेरी निजता का समान किया, मैं आपका बहुत समान करता हूं। इस धैर्य, प्यार और अपने पन के लिए शुक्रिया।
00

कटरीना ने कहा कि उन्हें शादी और बचों पर पूरा भरोसा
फिल्म इंडस्ट्री में कटरीना कैफ को एक अलग ही मुकाम हासिल है। साल 2003 से बॉलिवुड में फिल्म बूम से एंट्री करने वाली कटरीना ने अलग-अलग तरह की फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। यही वजह है कि सोशल साइट्स पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। यही नहीं उनकी और सलमान खान की जोड़ी तो दर्शकों को इतनी पसंद है कि सोशल साइट्स पर फैंस अक्सर ही दोनों को साथ देखने और शादी कर लेने के भी मेसेज शेयर करते रहते हैं। फैंस तो अक्सर ही कटरीना से शादी को लेकर सवाल करते हुए नजर आते हैं लेकिन हाल ही में एक शो में कटरीना से यही सवाल पूछा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने शादी करने के सवाल पर काफी शानदार जवाब दिया। फैंस ने भी उनके इस जवाब की जमकर तारीफ की। बता दें कि शादी करने के सवाल पर कटरीना कैफ ने कहा कि वह पूरी तरह से विवाह संस्था पर विश्वास करती हैं। साथ ही बचों पर भी। उन्होंने कहा कि उन्हें फैंस की ओर से उनकी शादी को लेकर भेजे जाने वाले मेसेज पढ़कर खुशी होती है। उन्होंने कहा कि इससे महसूस होता है कि वह सभी हमसे कितनी गहराई से जुड़े हैं और हमारे लिए इतना सोचते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल कटरीना की फिल्म भारत रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अबु धाबी, स्पेन, पंजाब और दिल्ली में हुई है। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सलमान खान नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का नया ट्रैक भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।