बागेश्वर बाल विकास में खुल रही नियुक्तियों, जल्दी करे आवेदन
बागेशर ( आखरीआंख ) जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र बिष्ट ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत जनपद स्तरीय प्रकोष्ठ एवं ब्लॉक स्तरीय प्रकोष्ठ हेतु विभिन्न पदों पर संविदा/अस्थार्इ आधार पर निदेशालय स्तर पर Empanelled TDS Management Consultant Pvt. Ltd. SCF-81,Phase-VI, Mohali (Punjab) एजेंन्सी द्वारा नियुक्ति की जानी है। जिसमें जनपद स्तरीय प्रकोष्ठ में जिला समन्वयक के लिए एक पद शैक्षिक योग्यता अनुभव के साथ स्नातक व मानदेय 30.000 प्रतिमाह व ब्लॉक स्तरीय प्रकोष्ठ हेतु ब्लॉक समन्वयक के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक पद शैक्षिक योग्यता अनुभव के साथ स्नातक व मानदेय 20.000 प्रतिमाह, ब्लॉक स्तरीय प्रोजेक्ट सहायक के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक पद शैक्षिक योग्यता अनुभव के साथ स्नातक व मानदेय 15.000 रूपया प्रतिमाह देय होगा। उन्होंने अवगत कराया है कि इच्छुक पात्र अभ्यथ्र्ाी संबन्धित एजेंन्सी के मोबार्इल नंबर 7527003872 व 7527003887 पर संपर्क कर सकते है।
