Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

जलाभिषेक का समय नजदीक आने के साथ कांविड़यों की संख्या बढ़ी

हरिद्वार,( आखरीआंख )   पंचक समाप्ति के बाद धर्मनगरी हरिद्वार में जारी कांवड़ मेले का रंग गहरा होता जा रहा है। जलाभिषेक का समय नजदीक आने के साथ कांवड़ियों की भीड़ लगातार भीड़ रही है। हरिद्वार आने वाली तमाम ट्रेन व बसों से केवल कांवड़ यात्री ही पहुंच रहे हैं। कांवड़ मेले का अंतिम चरण नजदीक आने के साथ हरिद्वार आने वाले सामान्य यात्रियों की संख्या घटकर बेहद कम हो गयी है। पंचक समाप्त होने के बाद कांवड़ लेने आने वाले व वापस लौटने शिवभक्तों की संख्या में भी तेजी आयी है। कांवड़ियों का आगमन व प्रस्थान लगभग समान गति से हो रहा है। नहर पटरी व हाईवे दोनों रास्तों से दिनरात कांवड़ियों की वापसी हो रही है। प्रशासन का अनुमान है कि मेला शुरू होने के बाद अब तक एक करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे हैं। पंचम समाप्त होने तथा जलाभिषेक का समय नजदीक आने के साथ कांवड़िएं तेजी से वापसी कर रहे हैं। बृहष्पतिवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़िएं अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रियों की संख्या में और तेजी आएगी। इस समय राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। धर्मनगरी में चारों तरफ कांवड़ लिए शिवभक्त ही नजर आ रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही हरकी पैड़ी पर चैबीसों घंटे कांवड़ियों के आने जाने का क्रम पूरी गति से चल रहा है।
Advertisement