Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

विश्व प्रकृती संरक्षण दिवस पर रिठाड़ वन पंचायत में वनमहोत्सव का आयोजन

बागेश्वर गरुड़ ( आखरीआंख ) आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के शुभ अवसर पर वन पंचायत रिठाड़ में विभिन्न प्रजातियों के करीब 15 हजार पौधे लगाकर वन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
वन पंचायत रिठाड़ में आज पूरे ग्रामवासियों की सामुहिक सहभागिता से आंवला, कचनार ,बाज , फल्यात , क्वेराल सहित अनेक प्रजाति के चारा पत्ती पौधों का रोपण किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम के उपरांत वन पंचायत विकास समिति के जिलाध्यक्ष व सरपँच रिठाड़ अर्जुन राणा ने बताया कि कार्यक्रम में गाँव के महिलाओं की भागीदारी विशेष उल्लेखनीय रही । उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामवासियों से अपील की कि मेहनत से।लगाये गए सभी पौधों की वे सभी सामुहिक जबाबदारी भी तय करे । जिससे कि हमारी आने वाली नई पीढ़ी को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में नीमा देवी ,दीपा देवी बसन्ती देवी राधा , तारा व मानसी रमोती पानुली हंसी सहित दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभा ग किया। अंत मे सरपँच द्वारा सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद अदा किया गया।

Advertisement