Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कोतवाली अल्मोड़ा ने धारा 307 मैं वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा । आज  कोतवाली अल्मोड़ा में वादिनी श्रीमती कल्पना पंत पत्नी रविंद्र पंत निवासी दूगा धारा अल्मोड़ा ने गोविंद बल्लभ जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी निवासी फूलबाग दन्या अल्मोड़ा द्वारा उसके घर में घुसकर जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर घायल करने मारपीट करने व गाली गलौज करने/जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0 अ0 सं0 52 /19 धारा 452 /307 504 /506 भादवी का अभियोग पंजीकृत कराया गया l अभियोग में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार वर्मा ने तत्काल कार्यवाही कराते हुए उप निरीक्षक संतोष देवरानी चौकी प्रभारी एनटीडी उप निरीक्षक सौरभ भारती का0 टेनिस राणा कॉ0 त्रिलोक सिंह कोतवाली अल्मोड़ा की एक टीम गठित कर अभियुक्त गोविंद बल्लभ जोशी को दुंगाधारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियुक्त की बहन ने उसकी मां से उसकी शिकायत करने पर वह काफी नाराज हो गया और अपनी बुआ की लड़की (बहन)के घर में घुसकर उसके ससुर श्री रमेश चंद्र पंत को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Advertisement