साहसिक खेलो में किया जायेगा अधिक बजट का प्रावधान: जिलाधिकारी
बागेश्वर । जनपद में पर्यटन का बढावा देने के उद्देश्य से जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय/ साहसिक खेल अधिकारी कार्यालय बागेश्वर के तत्वाधान में 5 दिवसीय पावर्ड पैराग्लार्इडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन राकजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के खेल मैदान में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने पावर्ड पैराग्लार्इडिंग कर प्रशिक्षण का समापन किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, अभी तक केवल टे्रकिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे थे, इसके बेहतर परिणाम व पर्यटन की और अधिक सभावना को देखते हुए साहसिक पर्यटन हेतु पावर्ड पैराग्लार्इडिंग एवं रीवर राफ्टिंग जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अयोजन किया जा रहा हैं, जिलाधिकारी ने कहा कि सहासिक खेलों को और अधिक बढावा देने के लिए जिला योजना कें अंतर्गत और अधिक बजट प्रावधान किया जा रहा है, ताकि जनपद में आने वाले पर्यटक इसका लुफ्त उठा सकें। उन्होंने कहा कि पावर्ड पैराग्लार्इडिंग एवं रीवर राफ्टिंग जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और बढावा देने के लिए धनराशि की कमी नही होने दी जायेगी इसके लिए जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे जिला योजना के अंतर्गत साहसिक पर्यटन के लिए और अधिक बजट का प्रावधान रखने के निर्देश दिये, जिससे की जनपद में साहसिक पर्यटन को और विकसित किया जा सकें। और उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए एक अच्छी शुरूआत हैं, जिससे जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के असवर भी उपलब्ध होंगे।जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या ने बताया कि 05 दिवसीय पावर्ड पैराग्लार्इडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास खंड कपकोट के दुलम में दिनांक 06 नवम्बर, 2019 से शुरू किया गया जिसमें जनपद में सभी विकास खंडों के 35 छात्र-छात्राओं को फ्लार्इ हिमालया ऐडवेन्चर के निदेशक जगदीश चन्द्र जोशी की टीम में सहायक पायलट दीपक पंत, मनीश गडिया, विजय कोरंगा, सोमनाथ सोनी तथा कुक्की बिष्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। तथा पैरा मोटर प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश जिला छिदवाडा से आये प्रशिक्षक वीर सिंह भलावी ने तथा रीना ने पावर्ड पैराग्लार्इडिंग का प्रशिक्षण व इसकी बरकिकीयों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी उपलब्ध करायी गयी। जिला पर्यटन अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी ने स्वंय पावर्ड पैराग्लार्इडिंग कर प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को इससे एक नर्इ प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर ंनवीन परिहार, मुख्य विकास अधिकारी एस0एस0एस0पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, अधि0अभि0 सिंचार्इ ए0के0 जॉन, तहसीलदार नवाजिश खलीक सहित प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्रायें, संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहें।
