Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

हाथियों से दिलाये निजात, वरना होगा आंदोलन: भरत पराशर

रामनगर।  एन.एच 121 रामनगर ,पर  हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया — बिगत कई माह से मोहान , चुकम , धनगढ़ी , रिंगोडा के आस पास हाथी आतंक का पर्याय बने हुए है । हाथी कई लोगो व गाड़ियों पर हमला कर नुकसान पहुंचा चुके है । आज सुबह हाथी ने पंपापुरी निवासी गिरीश चन्द्र पांडे को हमला कर मौत के घाट उतार दिया । लेकिन प्रशाशन अब भी मौन है जिसको लेकर आज नायब तहसीलदार के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ।। यदि अतिशीघ्र हाथियों के आतंक से जनता को राहत नही पहुचाई गयी तो पंचायत प्रतिनिधि ओर असंगठित कामगार कोंग्रेस आंदोलन को बाध्य होंगे

Advertisement