March 14, 2026

सल्ट पुलिस ने 22.792 किलोग्राम गाॅजा के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा । थाना सल्ट पुलिस को 03 व्यक्तियों के कब्जे से 22.792 किलोग्राम गाॅजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नव-युवाओं में नशाखोरी व तस्करी को रोकने हेतु चलाये जा रहे आॅपरेशन नया सवेरा के अन्तर्गत दिनाॅक- 10.12.2019 को थाना सल्ट की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पन्त, का0 संजू कुमार, का0 दीपक बहुगुणा, का0 सुरेन्द्र कुमार, का0 विरेन्द्र सिंह, का0 विरेन्द्र सिंह, का0 लोकेश कुमार, का0 सूरज बोरा द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र मरचूला में दौराने चैंकिंग 1- गौतम कुमार पुत्र राम सिंह, 2- धर्मपाल पुत्र मिस्त्री लाल, 3- नीरजवन गोस्वामी पुत्र चेतरामवन गोस्वामी निवासीगण टाॅडा उज्जैन, तहसील व थाना- काशीपुर, जिला उधमसिंह नगर के कब्जे से क्रमश‘ 6.995 किलोग्राम, 6.971 किलोग्राम, 8.826 किलोग्राम कुल- 22.792 किलोग्राम अवैध गाॅजा (कीमत-1,14000रूपये) बरामद कर गिरफ्तार किया है इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि तीनों युवकों की तलाशी राजप़ित्रत अधिकारी डा0 सौरभ सिंह चिकित्साधिकारी के समक्ष लेने पर उक्त अवैध गाॅजा बरामद किया गया है युवकों ने पूछताछ पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए वताया कि सल्ट क्षेत्र के झीमार व आसपास के गांवों से गांजा इक्कठा कर अपने यहां बेचने के लिए ले जा रहे थे। तीनों युवकों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है अवैध गाॅजा तस्करी करने के सम्बन्ध में थाना सल्ट में मु0अ0सं0- 28/2019 धारा- 8/20/22 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर लोक न्यूसैन्स पैदा करने पर सोमश्वर पुलिस ने 06 लोंगों पर की कार्यवाही

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा होटल, ढाबा, पार्क, बस एवं टैक्सी स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा एवं न्यूसैन्स पैदा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर दिनाॅक- 22.11.2019 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री रमेश सिंह बोहरा द्वारा 1- विजय सिंह जीना, 2- हर सिंह जीना, 3- मनोज सिंह जीना, 4- मनोज सिंह जीना 2 , 5- लोकेश सिंह जीना निवासीगण- भतड़िया, थाना बैजनाथ बागेश्वर, 6- गोपाल दत्त भट्ट निवासी- दियाड़ी सोमेश्वर को शराब पीकर उत्पात मचाने व न्यूसैन्श फैलाने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 1500 रूपया संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया।

नशे में वाहन चलाने पर सोमेश्वर पुलिस ने एक चालक को किया गिरफ्तार,सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर अल्मोड़ा पुलिस ने 10 लोंगों पर की कार्यवाही

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने, ओबर स्पीड,ओबर लोडिंग, वाहन चलाते समय मोवाइल का प्रयोग करने से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्व जनपद में की गयी वाहन चैंकिंग के अन्तर्गत दिनाॅक- 10.12.2019 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने वाहन संख्या- यूके-02-टीए-1599 के चालक गोपाल सिंह भतड़िया, थाना बैजनाथ बागेश्वर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 185/202/207 के अन्तर्गत गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज किया है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने एवं तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश पर भतरौजखान पुलिस द्वारा- 02, द्वाराहाट- 02, चैखुटिया- 06 कुल- 10 व्यक्तियों के विरूद्व कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 1150 रूपये का अर्थदण्ड प्राप्त किया गया।

सोमेश्वर पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
सोमेश्वर पुलिस द्वारा आज दिनाॅक- 11.12.2019 को कन्ट्रीवाइड स्कूल सोमेश्वर में जाकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। सामाजिक बुराइयों से घटित होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के सभी स्टाॅफ से अनुरोध किया कि यदि आपके आस-पास किसी भी प्रकार के संदिग्धों, अपराधों एवं नशा-खोरी की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।