गरुड़ ब्रेकिंग :: गरुड़ बाजार के पुराने शौचालयों की 7 दिन के अंदर एस डीएम को दे जानकारी
बागेश्वर । प्रभारी नायब तहसीलदार, गरूड़ सी0एस0 हरकोटिया ने अवगत कराया है कि अधिवक्ता डी0के0 जोशी, निवासी ग्राम दर्शानी, तहसील गरूड़, जनपद बागेश्वर द्वारा उप जिलाधिकारी गरूड़ को प्रस्तुत प्रत्यावेदन दिनांक 16.01.2020 में गरूड़ बाजार क्षेत्र में 3-4 दशक पूर्व शौचालय, जो कभी बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक तौर पर उपयोग में लाये जाते थे, उन्हें ध्वस्त करके सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, तत्संबंधी शिकायत की जॉच हेतु उप जिलाधिकारी गरूड़ द्वारा उनको नामित किया गया है। उन्होंने इस संबंध में अवगत कराया है कि यदि किसी व्यक्ति को गरूड़ बाजार क्षेत्र में 3-4 दशक पूर्व सार्वजनिक शौचालय बने होने संबंधी किसी प्रकार की कोर्इ जानकारी हो तो वह 07 दिन के भीतर किसी भी कार्यदिवस में तहसील गरूड़ में उपस्थिति होकर संबंधित प्रकरण के संबंध में लिखित जानकारी प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्रकरण के संबंध में दी जाने वाली सूचना पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
