Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

अल्मोड़ा में गैस के दाम बृद्धि पर उबाल, फूंका केंद्र का पुतला

अल्मोड़ा ।विगत दिनों घरेलू गैस सिलेन्डर के मूल्य में केन्द्र सरकार द्धारा की गयी लगभग 145 रूपये की भारीभरकम मूल्य बढ़ोत्तरी के विरोध में अल्मोडा़ के कांग्रेसजनों ने आज 14 फरवरी को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे स्थानीय चौहानबाटा में एकत्रित हुए तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तबसे गैस सिलेंडर के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं,उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 400 रूपये में मिलने वाला गैस सिलेन्डर अब 950 रूपये का मिल रहा है।उन्होंने कहा कि महंगाई की सारी हदें पार करते हुए केन्द्र सरकार ने 2 दिन पहले घरेलू सिलेन्डर के मूल्य में 145 रूपये की भारी मूल्य बढ़ोत्तरी कर दी।श्री रौतेला ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार केवल जुमलों की सरकार है और लगातार महंगाई में इजाफा कर गरीब जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार रसोई में डाका डालना बन्द करे।उन्होंने कहा कि  केन्द्र सरकार ने 6 वर्ष के कार्यकाल में आम जनता के पक्ष म़े कोई भी फैसला नहीं लिया,केन्द्र सरकार के सारे फैसले पूंजीवादियों के पक्ष में रहे जिसके परिणामस्वरूप देश की आम जनता के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल,खाधान्न,दालों,सब्जियों आदि की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है और ऐसे में गैस सिलेन्डर के मूल्य में बढ़ोत्तरी कर मोदी सरकार ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।श्री रौतेला ने कहा कि किसी भी कीमत में कांग्रेस पार्टी जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि जनता के हित में तुरन्त गैस की बढ़ी कीमतों को कम कर स्थिर करे ताकि जनता को राहत मिल सके।पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,तारा चन्द्र जोशी,राजेन्द्र बोरा,रमेश कान्डपाल,रोहित रोतैला,राधा बिष्ट, पंकज कांन्डपाल,अम्बीराम,ललित सतवाल,कार्तिक साह,चन्द्र कुमार फौजी,पी०सी०जोशी,शंकर जोशी,मिराज अली,मोहनदास,हर्ष कनवाल दारा,सुमित कुमार,दीपा त्रिपाठी, विक्रम बिष्ट, तारा तिवारी,लाल लटवाल,शिवलाल,हुकुम रावत,नरेन्द्र सिराड़ी,महेश आर्या,हेम तिवारी,जितेन्द्र अधिकारी, सुरेन्द्र लाल टम्टा,पूनम आर्या,वैभव पान्डेय, फाकिर खान,नवनीत वर्मा,अरविन्द रोतैला, गोपाल सिंह चौहान,पारितोष जोशी,मुकेश नेगी,सचिन आर्या,संगम पान्डेय, मदन डांगी,हर्ष कनवाल,रोहन कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।

Advertisement