स्याल्दे ब्लॉक सभागार में हुई महिलाएं सम्मानित
अल्मोड़ा स्याल्दे । गोविन्द रावत । जिले के विकास खंड स्याल्दे में ब्लॉक की समस्त महिला समूहों, आगनबाड़ी कार्यकर्तियों, भोजन माताओं, नव निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा, जिला पंचायत सदस्य रितु कुमारी व पुर्व प्रमुख गंगा पंचोली के नेतृत्व में महिला दिवस बड़े ही हर्शौल्लस के साथ मनाया। जिसमें महिलाओं ने महिला दिवस की महत्ता को जाना l व विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही l महिलाओं द्वारा ने अपने अपने विचार, अनुभव साझा किये। उपस्थित महिलाओं व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली के गीत गाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्याल्दे महिला बाल विकास की ओर से विकासखण्ड स्तर पर हाईस्कूल व इन्टर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन गंगा पंचोली व रितु कुमारी ने किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पीतांबर प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा, पुर्व प्रमुख गंगा पंचोली, राष्ट्रपति पुरुष्कार से सम्मानित प्रेम गिरी गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, प्रतिभा चौहान, शान्ति आर्या सहित सेकड़ों महिला उपस्थित थी।
