हर रोगी को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराएं
बागेश्वर। अस्पताल में भर्ती मरीजों को मास्क और सेनेटाइजर निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग बढऩे लगी है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में इस मांग को लेकर जिला अस्पताल में तैनान सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उनका कहना है कि विभाग यदि इस तरह की पहल करेगा तो इससे कोराना को रोकने और महामारी फैलने में मदद मिलेगी। इसके अलावा विभाग नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कुलदीप मेहता, योगेश परिहार, सुदर्शन दफौटी, कोकुल परिहार, जीतू चंदोला आदि शामिल हैं। इधर सीएमएस ने बताया कि कोरोना को लेकर विभाग सजग है। सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने को कहा गया है। यदि सरकार द्वारा रोगियों को बांटने के लिए मास्क दिए गए तो उसे भी बांटा जाएगा। लोगों से साफ-सफाई पर विशेष सतर्क रहने की अपील की है।
