Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

जिपं सदस्य व ग्रामीणों पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग

बागेश्वर। बजीना के ग्रामीणों व जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा करने का कांग्रेस ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने जल्द ग्रामीणों पर लगे मुकदमे वापस लेने को कहा। मांग पूरी नहीं होने पर अदालत व अनुसूचति जाति आयोग जाने की भी चेतावनी दी।
राय सभा सदस्य प्रदीप टटा के नेतृत्व में कांग्रेसियों का शिष्टमंडल शनिवार अपराह्न डीएम रंजना राजगुरु से मिला। जिला पंचायत सदस्य सिमकूना पूजा आर्या ने बताया कि बड़ेत गांव में जागनाथ मिनरल्स बखेत से अनुसूचित जाति बाहुल्य कई परिवारों की नाप जमीन और आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो रहा है। इसकी शिकायत काश्तकारों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से की। एसडीएम को भी समस्या के निदान की मांग को लेकर पत्र लिखा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को पीडि़त काश्तकार बजीना गांव में धरने में बैठ गए। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से लोग आहत हैं। अगर ऐसे ही पुलिस आवाज उठाने वालों पर मुकदमा करने लगेगी तो उस पर से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने डीएम से ग्रामीणों पर लगे मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, जिपं सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, वंदना ऐठानी आदि मौजूद रहे।

Advertisement