Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कोसी नदी में बही महिला का नहीं लगा सुराग

नैनीताल। अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी के समीप जौरासी में जंगल से चारा लेकर घर लौट रही तीन महिलाएं बीते दिवस कोसी नदी में बह गईं थीं। जिसमें से दो महिलाओं को शव बरामद कर लिया गया था। जबकि तीसरी महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने दूसरे दिन भी नदी में कई किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया। बता दें रविवार तड़के चमडिय़ा गांव निवासी कमला देवी, लता देवी और ललिता देवी मवेशियों के लिए चारा लेने जौरासी क्षेत्र में गईं थीं। चारा लेकर घर वापस लौटते समय अचानक कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के उफान पर आने से तीनों महिलाएं अनियंत्रित होकर बह गई थीं। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिलाओं की खोजबीन को नदी में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें कमला देवी और लता देवी का शव बरामद हुआ। इधर, सोमवार को भी नदी में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन ललिता देवी का पता नहीं चल सका।
पोस्टमार्टम के बाद महिलाओं के शव परिजनों को सौंपे
कोसी नदी में बहने से मरने वाली कमला देवी और लता देवी का सोमवार को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ये रहे मौजूद ..एसडीएम ऋ चा सिंह, तहसीलदार नीतेश डांगर, भुवन भंडारी, अमित कुमार, पवन ध्यानी, ललित मोहन जोशी, गौरव रावत, विजय नेगी, राजेंद्र गोस्वामी, हर्षवर्धन सिंह आदि।

Advertisement