June 16, 2026

नेपाल सरकार झूठे आरोप में कर रही है गिरतार

पिथौरागढ़। नेपाल कयुनिस्ट पार्टी के विप्लव गुट ने गोरी गंगा कमेटी के आयोजन में उदशीपुर में तीन दिन पूर्व मशाल यात्रा निकाल सेती महाकाली बंद की अपील की थी। जिसके बाद इस गुट के लोगों को नेपाल प्रशासन ने गिरतार कर लिया। गुट ने नेपाल सरकार पर बेवजह गिरतार करने का आरोप लगाते हुए रिहाई की मांग की है। सेती महाकाली ब्यूरो नेकपा विप्लव गुट ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जबरदस्ती बदले की भावना से काम कर रही है। कहा है कि सरकार झूठे आरोपों के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जिनकी रिहाई के लिए संगठन ने मांग की है। कहा है कि गुट के केन्द्रीय सदस्य सेती महाकाली इंचार्ज ओम प्रकाश व अखिल नेपाल महिला संगठन की सिटी इंचार्ज पूर्णिमा गौरा धामी को बेवजह झूठे आरोप में गिरतार किया है। उन्होने नेपाल सरकार से गुट के लोगों की रिहाई की मांग की है। –

You may have missed