Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के 246 नए मामले, 8254 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोना के 246 नए मामले सामने आए है, वहीं इस दौरान 386 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है, तो 3 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 7:00 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संया 8254 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 2885 एक्टिव केस हैं। वहीं 5233 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 98 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 2975 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 4779 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 9559 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज अल्मोड़ा में 02, बागेश्वर में 01, चमोली में 03, चपावत में 01, देहरादून में 47, हरिद्वार जिले में 20, नैनीताल में 50, पौड़ी में 09, रूद्रप्रयाग में 06, टिहरी में 05, ऊधमसिंहनगर में 36 व उत्तरकाशी में 66 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Advertisement