Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

उड़ाई गांव में बारिश से एक परिवार हुआ बेघर

पिथौरागढ़। देवलथल के उड़ाई गांव में एक परिवार बारिश के बाद बेघर हो गया है। भारी बारिश के बाद कमला देवी पत्नी स्व. भगवान राम का अब किसी अन्य के घर पर रहने को मजबूर है। उन्होंने मकान में दरार आने की सूचना को प्रशासन को दी थी। मगर अब तक कार्रवाई न होने से उनका मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मंगलवार को लगातार हो रही बारिश से देवलथल स्थित उड़ाई गांव निवासी कमला देवी का मकान ध्वस्त हो गया है। जिन्हें सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह सामंत ने अपने घर में शरण दी है। कमला देवी ने बताया कि बीते माह हुई बारिश से उनके मकान में दरार पड़ गई थी। जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दी थी। मगर प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। इसके बाद मंगलवार रात हुई बारिश से कमला देवी का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। जिससे वह और उनके तीन बचे पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। वह कुछ दिनों के लिए अन्य परिवार के साथ रह रही हैं। भगवान सिंह सामंत ने आपदा प्रबंधन और सरकार से उन्हें नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisement