Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अल्मोड़ा में डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को दिया धरना

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बीते माह पांच माह की गर्भवती मौत मामले में लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नही ले रहा है। नाराज लोगों ने जन युवा मंच बैनर तले अस्पताल परिसर में चौथे दिन भी धरना दिया। सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मंच के संयोजन मनोज बिष्ट ने कहा कि बुधवार को धरना प्रदर्शन करते चार दिन बीते गए है। पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक बजे तक कार्रवाई नही की गई तो तेज आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मृतक गर्भवती महिला के परिजनों को तत्काल 10 लाख की आर्थिक मदद देने की भी मांग की। इधर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सही करने की मांग को लेकर पूर्व दर्जा राय मंत्री बिट्टु कर्नाटक ने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल परिसर में एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने कहा की आज बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते कई लोगों को जान गवानी पड़ रही है। मांग करते हुए उन्होंने जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को सही करने की मांग की। यहां दीपक मेहता, हरीश बनौला, प्रदीप बिष्ट, सुमित टटा, आशीष जोशी, धीरेंद्र सिंह, ईशान खान, अखिलेश टटा, शिवराज मेहर, चंद्रशेखर भट्ट, मोहमद परवेज कुरैशी, शिवराज मैहर, राहुल, आशुतोष पवार, जीवन सिंह, प्रताप नैनवाल, दिलजोत सिंह, सुरज कुमार, भीमराम, अंकित राज, खलील अहमद, प्रकाश नीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement