Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर नगरपााालि की सराहनीय पहल : बागेश्वर में ई-रिक्शा का ट्रायल हुआ

बागेश्वर। नगर पालिका और संभागीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बागेश्वर शहर में ई-रिक्शा का ट्रायल किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों में रिक्शा दौड़ा तो लोग भी खुश दिखे। यदि ट्रायल सफल रहा तो जल्द लोगों को ई-रिक्शा की सवारी करने को मिलेगी। इससे लोगों का समय बचेगा और वह समय पर घर भी पहुचेंगे। महिंद्रा कंपनी की तकनीकी टीम ई-रिक्शा लेकर शनिवार को नगर में पहुंची। यहां पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एआरटीओ केसी पलडिय़ा, नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी आदि ने रिक्शे का ट्रायल किया। सभी अधिकारियों को लेकर रिक्शा सरयू पुल से डिग्री कॉलेज होते हुए आरे-बाइपास गया। यहां से लौटने के बाद रिक्शा मंडलसेरा बाइपास होते हुए भागीरथी पहुंचा। यहां से सभी लोग बैठकर बिलौना तक गए। तीन घंटे तक चले इस ट्रायल में नगर पालिका के सभासद भी बैठे। ईओ जायसी ने बताया कि ट्रायल के बाद यदि रिक्शा चलाने की हरी झंडी मिलती है तो जल्द नगर में ई-रिक्शे दौड़ेंगे। इधर नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि पालिका लंबे समय से नगर में ई-रिक्शा चलाने की कवायद में लगी है। अब ट्रायल हो गया है। जल्द इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। पहाड़ में ई-रिक्शा दौडऩा कौतूहल का विषय बना रहा। हर कोई उसे देखने के लिए अपने स्थान पर खड़ा देखा गया।

Advertisement