Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

उपाचार्य सुधा पैन्यूली राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से समानित

देहरादून। शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और विभाग भारत सरकार द्वारा जनपद देहरादून के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जोगला, कालसी की उपाचार्य सुधा पैन्यूली को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 से समानित किया गया है। शिक्षक दिवस 5 सितबर के शुभअवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में समान समारोह सपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सुधा पैन्यूली को भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के सचिव की ओर से जारी प्रशस्तिपत्र एवं मैडल प्रदान किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समानित उपाचार्य को शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये अद्धितीय योगदान पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा कि इस प्रकार के समान प्राप्त होने से शिक्षकों का भी मनोबल बढता है तथा उन्हे मिले समान से अन्य शिक्षकों को भी इस समान की प्राप्ति के लिए पे्ररणा मिलेगी। शिविर कार्यालय में समान प्राप्त शिक्षिका सुधा पैन्यूली ने इस समान के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के साथ ही शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समान मिलने से उन्हे बेहद खुशी हो रही है, जिसे वे सदैव सहेजकर रखेंगी तथा अपने कर्तव्य पथ में और अधिक तन्यमता से कार्य करेगी। समान समारोह के दौरान मुय विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुय शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग अभिषेक मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक यशवंत सिंह चैहान, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Advertisement