Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

फूल तोडऩे गई 8साल की बची को मगरमछ ने निगला

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के पूजा के लिए बाणगंगा में फूल तोडऩे गई आठ साल की बची को मगरमछ ने निगल लिया। जब तक बची के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, मगरमछ झाडिय़ों में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। मगरमछ की तलाश की जा रही है। रायसी क्षेत्र में मगरमछ के किसी को निगलने की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में रोष है। दरअसल, लक्सर के रायसी क्षेत्र के कुंडी नेतवाला गांव निवासी जयेंद्र के बाणगंगा के पास खेत हैं। बाणगंगा में पानी कम होने के कारण यहां झाडिय़ां उगी हुई हैं। शुक्रवार को जयेंद्र परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। उनकी आठ साल की बेटी राधिका भी उनके साथ थी। जयेंद्र ने बताया कि सभी लोग खेत में काम कर रहे थे, इस बीच राधिका एक बची के साथ बाणगंगा में उगे फूल तोडऩे चली गई। राधिका झाडिय़ों में फूल तोड़ रही थी कि तभी अचानक एक मगरमछ वहां पहुंच गया और उसने बची को जकड़ लिया। जब तक दूसरी बची शोर मचाती मगरमछ ने राधिका को निगल लिया। बची के शोर मचाने पर आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे। बची ने उन्हें घटना के बारे में बताया। मगरमछ की झाडिय़ों में तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी मयंक अग्रवाल और रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह को घटना की सूचना दी।

Advertisement