Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर में शांति दिवस के रूप में मनाया स्व०इंदिरा का जन्मदिवस

बागेश्वर। कांग्रेसियों ने देश की प्रथम पूर्व महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस शांति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने स्व. गांधी के बताए रास्ते पर चलने और उनके आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। गुरुवार को कोतवाली स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मनाया। जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन तथा देश के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्हें देश का एक सचा सिपाही बताया। कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यकाल में दुश्मन देश के दो टुकड़े कर दिए। एशिया का भूगोल ही बदल दिया। ऐसी महान विभूति को भारत कभी नहीं भुला सकता है। उनका त्याग और बलिदान देश को हमेशा याद रहेगा। नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा ने कहा कि इंदिरा के कुशल नेतृत्व और प्रयासों से ही आज देश विकास की राह पर अग्रसर है। उनके मजबूत इरादे और देश के लिए जान लड़ा देने की प्रवृत्ति ने ही उन्हें आयरन लेडी का नाम दिलवाया। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के लिए कार्य करने होंगे। तभी हम मजबूती के साथ विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ पाएंगे। इस मौके पर बालकृष्ण, गीता रावल, रंजीत दास, बहादुर बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, इंदिरा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, राजा पांडे, गौरव पाठक, दिनेश कुमार, जगदीश पांडे, गोविद कठायत, रिजवान खान, वीरेंद्र नगरकोटी, अंकुर उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement