Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

राशन कार्ड में दी जाने वाली दालों के रेट बढ़े

हल्द्वानी। राय सरकार ने राशन कार्ड में दी जाने वाली दालों के रेट बढ़ा दिए हैं। दाल के दाम बढ़ाने के कारण राशन डीलरों ने दाल उठाने से मना कर दिया है। उधर, पीडीएस गोदाम इंचार्ज ने डीएसओ को पत्र लिखकर दाल उठवाने की मांग की है। सरकार राशन कार्ड धारकों को दो किलो दाल सस्ते दामों में उपलब्ध कराती है। पिछले माह तक उड़द 65 रुपये प्रति किलो और मसूर की दाल 51 रुपये प्रति किलो राशन कार्ड धारकों को दी जा रही थी। अब सरकार ने उड़द 71 रुपये और मसूर के दाम 65 रुपये कर दिए हैं। दाम बढऩे के कारण राशन डीलरों के दाल उठान से मना करने पर गोदाम में इस समय मसूर की दाल 1238 क्विंटल और उड़द की दाल 1265 क्विंटल पड़ी है। इस पर गोदाम इंचार्ज प्रमोद कुमार ने डीएसओ मनोज कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि दाल उठान के लिए राशन डीलरों को दिशा निर्देश जारी करें, नहीं तो दाल खराब हो सकती है।

 

 

Advertisement