Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

कार नदी में गिरी दो की मौत

रुद्रप्रयाग। आज सुबह देवप्रयाग से 01 किमी आगे तीनधारा की ओर एक आल्टो कार नदी में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम शवों को नदी से निकालने के प्रयास में जुट गयी लेकिन तब तक कार सवार दोनों लोग दम तोड़ चुके थेे।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही श्रीनगर से एसआई जगमोहन सिंह के हमराह एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए एवम साथ ही पोस्ट ढालवाला से भी एक डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त घटना में एक आल्टो कार अनियंत्रित होने से नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमे 02 लोग सवार थे, दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
एसडीआरएफ इंचार्ज जगमोहन सिंह ने बताया कि टीम द्वारा शवों को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। खाई अत्यंत विकट एवम गहरी होने और वाहन लगभग 200 मीटर के करीब गिरा हुआ था। काफी मुश्किल के बाद किसी तरह से पुलिस ने वाहन में फंसे लोगो को बाहर निकाला तब तक वे दम तोड़ चुके थे। वाहन के मिले कागजों के आधार पर मरने वालों की पहचान खुर्शीद पुत्र राशिद ( 43) तथा शाहमुद्दीन पुत्र अब्दुल हाफिज (33) दोनो निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया, थाना गंगू, सहारनपुर के रूप में हुयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement