March 7, 2026

गरुड़ में सतपाल महाराज ने किया 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण

 

बागेश्वर गरुड़ ।  राज्य में सहासिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी 13 जनपदों में बेस्ट नये गंतव्य स्थल विकसित किये जाने की योजना पर प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है यह बात प्रदेश के मा0 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गरूड़ बैजनाथ में सिंचार्इ एवं पर्यटन विभाग की 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार की विकास योजनाओं के लोकार्पण के अवसर पर कही।
इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र पोषित स्वदेश योजना के अन्तर्गत हेरिटेज सर्किट बैजनाथ में पर्यटन विभाग द्वारा किये गये 28 करोड़ 89 लाख रूपये के लागत से निर्मित पर्यटन सुविधाओं के कार्यों तथा बागेश्वर में सिंचार्इ विभाग द्वारा जिला पंचायत खुनौली की भूमि, आवासीय भवनों के साथ साथ पुंगर नदी एवं उसकी उप नदियों की 01 करोड़ 68 लाख 34 हजार रूपये की बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास योजनाओं को धरातल पर उतार कर अंतिम छोर के गरीब तक उन योजनाओं का लाभ पहुॅचाते हुए उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर करना है, जिसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत हेरिटेज सर्किट मं शामिल बागेश्वर स्थित बैजनाथ में इको लॉग हट्स, पार्किंग, घाट डेवलपमेंट आदि अनेक पर्यटन योजनाओं के अलावा सिंचार्इ एवं जलागम प्रबन्धन की अनेक प्रबन्धन पर कार्य किया जा रहा है।
मा0 मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में सहासिक पर्यटन को सुव्यवस्थित रूप से करने हेतु रिवर राफ्टिंग के आर्थिक एवं पैराग्लाइडिंग, के लिए पर्यटन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास हेतु करोड़ों रू0 के कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की स्थापना की गयी है साथ ही केदारनाथ में केदारनाथ उत्थान चौरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारधाम में पुर्ननिर्माण कायोर्ं के लिए सीएसआर एवं अन्य मदो के लिए धनराशि आवंटित की गयी है। मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य में तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवग्रह सर्किट का निर्माण किया जा रहा है इसके अन्तर्गत बागेश्वर स्थित पौराणिक बागनाथ महोदव मंदिर को भी इसमें शामिल किया गया है, जबकि धौलीनाग व दूदीला के फैणीनाग मंदिर को नागराजा एवं गोलज्यू मंदिर सर्किट, कपकोट के मूल नारायण को विष्णु, राम एवं नरसिंह मंदिर सर्किट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक सर्किटों को श्रृंखला बनाने से पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगो को स्वरोजगार उपलब्ध होने के साथ साथ उनकी आय में वृद्वि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचार्इ योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020 से 23 हेतु हर खेत को पानी योजना के अन्तर्गत 34939.33 लाख की 422 नर्इ लघु सिंचार्इ योजनाओं का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजा गया है इससे प्रदेश की 19524 हैक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन संभव हो पायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दीर्घकालीन योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिये पहाड़वासियों को रैल की सुविधा हो जिसके लिए ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रैल लार्इन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे लोग ढार्इ घंटे में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग पहुॅच पायेंगे। उन्होंने कहा कि नमामीगंगे योजना के अन्तर्गत सरयू नदी के भी उद्गम स्थल का भी संवारने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार कर इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि राज्य में 2761 होमस्टे पंजीकृत किये गये है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि पर्यटन एवं सिंचार्इ के क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे है उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ साथ समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास ने पर्यटन मंत्री के जनपद आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, और मा0 मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मंत्री के कुशल नेतृत्व में जनपद बागेश्वर को पर्यटन एवं सिंचार्इ के क्षेत्र में 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार की निर्मित विकास योजनाओं को आम जनता को समर्पित की है, जिससे क्षेत्रीय जनता को इस योजनाओं का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ झील में 15 करोड़ 23 लाख से झील बनार्इ गयी है जिसमें जल्द ही मछली पालन का कार्य भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड योजना के अन्तर्गत 24 नहरों के लिए 04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है तथा गरूड़ क्षेत्र में 03 करोड़ 50 लाख की लागत से 04 सिंचार्इ लिफ्ट योजना स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बैजनाथ धाम को पंचधाम में जोड़ने की भी मा0 मंत्री से आग्रह किया गया है, इसके साथ ही बैजनाथ में हैलीपेड बनाने की भी मॉग की गयी है।
इस अवसर पर विधायक कपकोट बलवन्त सिंह भौर्याल ने भी मा0 मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में बागेश्वर हेतु अनेक योजनायें स्वीकृत की गयी है तथा बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी लोकार्पण किया गया है, जिससे क्षेत्रीय जनता को इन योजनाओं का लाभ होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, अध्यक्ष कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम केदार जोशी, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष देवकी नंदन जोशी, मण्डल अध्यक्ष हरीश रावत, ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानु, गरूड़ हेमा बिष्ट, देवाल दर्शन दानू, जिला पंचायत सदस्य गोपाल जनार्धन लोहनी, सुनीता आर्या, महाप्रबन्धक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्द्धन शर्मा, प्रोजेक्ट सैल आफिसर कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम सुनीता साह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पंत सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।