Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

संयुक्त मोर्चा का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी

बागेश्वर। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा 15 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। लेकिन सरकार को कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं है। सरकार की उपेक्षा के कारण ही आज कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर है।
पूर्व निर्धारित समय पर कर्मचारी शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय परसिर में पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सरकार के अडिय़ल रवैये पर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो बड़ा आंदेालन किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र कोरंगा और संचालन जियाउल्ला ने किया। यहां जियाउल हक, देवेंद्र सिंह, चंचल सिंह, रविशंकर, नसीम मोहमद, नवीन चंद्र पांडेय, नंदन प्रसाद, पूरन चौबे, हरीश सिंह, राजेंद्र प्रसाद जोशी, आनंद सिंह, दीवान सिंह, प्रकाश चंद्र, भगवती प्रसाद आदि रहे।

Advertisement