Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

सुपर स्टार इलवन बनी चैंपियन 

बागेश्वर। अन्नपूर्णा क्रिकेट कमेटी के तत्वावधान में अन्नपूर्णा खेल मैदान में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। कांडा सुपर स्टार इलेवन चैंपियन बनीं। मुय अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला कांडा सुपर स्टार इलेवन व गुरुना की टीम के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए कांडा की टीम ने निर्धारित 20ओवरों में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुना की टीम 112 रन पर ढेर हो गई। यहां मुय अतिथि जिला पंचायत देव ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतर मंच साबित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य हीरा सिंह कर्म्याल, मंडल अध्यक्ष भाजपा आंनद धपोला रहे। अपायर की भूमिका में कमल मेहरा, राकेश पांडेय, स्कोरर विनोद पांडे तथा मैच का आंखों देखा हाल कमलेश पांडेय ने सुनाया। इस मौके पर विजेता को 11 हजार व उपविजेता को छह हजार नगदी के साथ ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आशीष व मैन ऑफ द मैच दीपक को चुना गया। इस मौके पर दरपान राणा, गोविंद धपोला, अशोक भंडारी, राकेश पांडे आदि मौजूद रहे। कमेटी के अध्यक्ष हेम कांडपाल ने सभी का आभार जताया।

 

Advertisement