Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

वार्षिक प्रशिक्षणा शिविर में 170 कैडेटों ने किया प्रतिभाग 

बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 81 बटालियन एनसीसी का सी प्रमाणपत्र को वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसमें राइंका कांडा, मंडलसेरा, इंटर कालेज क्वैराली, कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा, राइंका कौसानी, डिग्री कॉलेज कपकोट, पीजी कॉलेज बागेश्वर के 170 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्हें ई-क्लास के माध्यम से प्रशिक्षण सामग्री आदि प्रेषित की जा रही है। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेटिनेंट एसएस धपोला, लेटिनेंट मोहन चंद्र जोशी, सुबेदार मेजर हेमराज श्रेष्ठ, ट्रेनिंग जेसीओ सुबेदार छत्रा बहादुर गुरंग, सुबेदार चेत बहादुर गुरूंग, सुबेदार रवीन थापा, नायब सुबेदार नरेन्द्र सिंह जनौटी, बीएचएम भरत गुरुंग, हवलदार बीआर सारन, हवलदार अनूप राना, नायक अरुन सारू, आशीष डोभाल आदि मौजूद थे।

Advertisement