Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

एनएसयूआई का दल देहरादून रवाना 

बागेश्वर। नौकरी दो या डिग्री वापस लो की मांग को लेकर एनएसयूआइ का एक दल गुरुवार को देहरादून रवाना हो गया है। दल को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। पढ़े-लिखे और प्रशिक्षित नवजवान बेरोजारी का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई और बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरफ विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआइ नौकरी दो या डिग्री वापस लो कार्यक्रम के तहत मुयमंत्री आवास का घेराव करने जा रही है। जिसमें उन्हें पूरी सुरक्षा सरकार को देनी होगी। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, सतवीर चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 26 फरवरी को सुबह 11 बजे घेराव का कार्यक्रम तय है। इस दौरान गोकुल परिहार, देवेंद्र मेहरा, प्रकाश वाछमी, जयदीप कुमार, अतुल, धीरज गढिय़ा, सूरज, मुकेश, रव कोश्यारी, गोकुल खेतवाल, गोलू जोशी आदि मौजूद थे।

 

Advertisement