Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गरुड़ के जगदीश कुनियाल के कार्य को सराहा पीएम मोदी ने मन की बात में

बागेश्वर गरुड़ ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और रविवार को मन की बात में सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल के काम की सराहना की है। मन की बात में जिले का नाम आने से जगदीश के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और जगदीश लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने रेडियो कार्यक्रम का 74 वां संस्करण में बागेश्वर जिले के सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल के कार्य की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बागेश्वर में रहने वाले जगदीश कुनियाल जी का काम भी बहुत कुछ सिखाता है। जगदीश जी का गांव और आस-पास का क्षेत्र पानी की जरूरतों के लिए एक प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर था। लेकिन कई साल पहले ये स्रोत सूख गया। इससे पूरे इलाके में पानी का संकट गहराता चला गया। जगदीश ने इस संकट का हल वृक्षारोपण से करने की ठानी। उन्होंने पूरे इलाके में गांव के लोगों के साथ मिलकर हजारों पेड़ लगाए और आज उनके इलाके का सूख चुका वो जलस्रोत फिर से भर गया है। मन की बात में जिले के नाम आने पर जगदीश के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ….जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि जगदीश को कठोर तपस्या का फल मिला है। जिद जब जुनून में बदल जाए तो सार्थक परिणाम भी जरूर मिलते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जगदीश कुनियाल ने। अपने जबे को परिणाम में बदलने वाले जगदीश ने एक-दो साल नहीं बल्कि 20 साल का कठोर तप किया। उन्होंने उन्हें बधाइयां दी हैं। …ब्लाक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट ने जगदीश के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके ब्लाक के सिरकोट गांव के जगदीश ने प्रधानमंत्री की मन की बात में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जगदीश असली समान के हकदार हैं। एसडीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे पटवारी: सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल ने कहा कि उन्होंने देवदार व बांज समेत तमाम प्रजाति के पेड़ उगाकर बंजर भूमि को जंगल का रूप दे दिया है। गत शुक्रवार को एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा के निर्देश पर क्षेत्रीय पटवारी संजय कुमार ने जंगल और जलस्रोत का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीडीओ डीडी पंत के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश जोशी ने भी रिपोर्ट बनाई। गत दिवस दूरदर्शन की टीम भी गांव पहुंची। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिडियाल ने भी उनका जंगल देखा था।

Advertisement