सीएम ने ली कुभ मेले से जुड़े सभी उचाधिकारियों की बैठक -कुभ मेले की व्यवस्थाओं को शीघ्र अंतिम रूप देने
हरिद्वार। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को कुभ मेला क्षेत्र में संचालित स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अटल बिहारी वाजपेई राय अतिथि गृह में कुभ मेले से जुड़े सभी उचाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुयमंत्री ने कुभ मेले में संचालित स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कुभ मेले की व्यवस्थाओं से सबंधित कार्यों को शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा। मुयमंत्री ने ग्रीन कुभ की कल्पना को साकार करने के लिए कुभ मेले की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कुभ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिये जाने पर बल दिया। शहर की आंतरिक सड़कों की आवश्यक मरमत, साफ-सफाई एवं अतिक्रमण हटाये जाने के भी निर्देश मुयमंत्री ने दिये। मुयमंत्री ने कहा कि अधिकारी व्यक्तिगत ध्यान देकर शेष कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरूस्त करने के लिये आपसी समन्वय से कार्य करने के भी निर्देश दिये। कुभ क्षेत्र के साथ ही स्नान घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शहर में जो लाइटें खराब हैं, उन्हें तुरंत बदला जाए। मुयमंत्री ने कहा कि कुभ क्षेत्र की सफाई व्यवस्था हेतु धनराशि की कमी नहीं होनी दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था करने के भी निर्देश मुयमंत्री ने दिये। बैठक में मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, आईजी कुंभ संजय गुंयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस आदि अधिकारीगण मौजूद थे।
