April 19, 2026

बागेश्वर पुलिस की हैंडबॉल टीम राज्य ओलम्पिक में दूसरे स्थान पर, एसपी ने दी बधाई

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) 4th उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल प्रतियोगिता, जो दिनांक 10 नवंबर 2018 से 13 नवंबर 2018 तक रुद्रपुर उधमसिंह नगर में आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद बागेश्वर के हैंडबॉल टीम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया उक्त टीम में बागेश्वर पुलिस के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जनपद बागेश्वर की तरफ से हैंडबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कांस्टेबल जगदीश सिंह बिष्ट द्वारा किया गया जिन्होंने हाल में ही लंदन में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारत की तरफ से प्रतिभाग किया गया था आज दिनांक 17 नवंबर 2018 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद पुलिस से चयनित 6 खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए हार्दिक शुभकामनाओं सहित उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

You may have missed