Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

चौखुटिया ब्लाक में मनरेगा कर्मियों के समर्थन में प्रधानों ने की तालाबंदी

अल्मोड़ा। विभागीय समायोजन समेत अन्य लंबित मांगों के निराकरण को लेकर बीते 15 मार्च से जिले भर के मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। गांव में विकास ठप पड़ गए हैं। इधर कई संगठन आंदोलित मनरेगा कर्मियों के समर्थन में आगे आ रहे है। सोमवार को चौखुटिया में कर्मचारियों के समर्थन में ग्राम प्रधान संगठन ने ब्लॉक कार्यालय मे तालाबंदी की। इधर मरनेगा कर्मियों की हड़ताल का जिले से सभी 11 ब्लाकों में असर हो रहा है। मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में ग्राम प्रधान संगठन ने ब्लॉक कार्यालय मे तालाबंदी के कर प्रदर्शन किया। बीडीओ के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। जल्द मांगे नहीं माने जाने पर बेमियादी तालाबंदी की चेतावनी दी। मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन मे प्रधान संगठन के साथ ही उक्रांद की जिलाध्यक्ष पूरी टीम के साथ समर्थन में उतरे। 15 मार्च से मनरेगा कर्मचारी मांगों पर ब्लॉक कार्यालय में हड़ताल पर बैठे हैं। सोमवार को बीडीओ हर्ष सिंह अधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मजदूरों की मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं होने से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही है। मनरेगा कर्मचारी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेट मानदेय देने सहित नियमितीकरण अथवा समायोजन की मांग पर आंदोलनरत हैं। इधर उक्रांद के जिला अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी ने तालाबंदी में पहुंचकर मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जल्द मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो संगठन कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाने को मजबूर होना पड़ेगा।
ये रहे मौजूद: तालाबंदी व प्रदर्शन में प्रधान संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, महामंत्री दिनेश मनराल, किशोर शर्मा, उक्रांद जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस के जीवन सिंह, शंकर सिंह पूरन सिंह, शंकर जोशी, उमा देवी, कमला देवी, योति देवी, पूरन सिंह, दया देवी, कमला बिष्ट, चंदन सिंह, ललिता, प्रभा राठौर,सतेंद्र प्रकाश रोशन, भावना देवी, आनंद सिंह, चंद्रा देवी, भोपाल सिंह, गिरीश चंद्र, शंकर सिंह नेगी, हरीश सिंह, गुड्डी देवी,जगदीश जोशी, देव सिंह, बादल राम प्रधान। जबकि मनरेगा कर्मचारियों की ओर से मनीष कुमार, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह,मुकेश कुमार, जोगा सिंह मौजूद रहे।

Advertisement