Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

 उत्तराखंड में कोरोना का इस साल सबसे बड़ा विस्फोट, 13 मौतों के साथ मिले 1925 संक्रमित

 देहरादून। उत्तराखंड में इस साल का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेशभर में मंगलवार को 1925 कोरोना के नए मरीज मिलें हैं। चिंता की बात है कि कोरोना से 13 लोगों की मौत भी हुई है,जबकि 405 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। उत्तराखंड में कोविड से रिकवरी परसेंटेज की 88.24 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रुद्रप्रयाग में 12,अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 13,चमोली में 8, चंपावत में 21,देहरादून में 775, हरिद्वार में 594,नैनीताल में 217, पौड़ी में 33, पिथौरागढ़ में 13, टिहरी में 35 , उधम सिंह नगर में 172  और उत्तरकाशी जिले में एक केस आया है। प्रदेश में आज 13 मौतों के साथ कुल मरने वालों की संख्या 1780 पहुंच गई है।
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी हुए कोरोना संक्रमित,खुद को किया सेल्फ आइसोलेट
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। संक्रमित होने के बाद वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। फिलहाल, बलूनी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए बलूनी ने कहा कि ‘मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें ।’
Advertisement