गरुड़ तहसीलदार ने किया 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, फरार अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज
बागेश्वर गरुड़ । जनपद में अवैध शराब को रोकने के लिए तहसीलदार गरुड़ तितिक्षा जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम ने मुख़बिर ख़ास की गोपनीय सूचना के आधार पर लमचूला ग्राम अंतर्गत अवैध शराब की पकड़ हेतु छापेमारी की कार्रवाई की गई । छापेमारी में श्री रमेश राम पुत्र श्री हिम्मत राम के घर में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्त मौके से फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 अंतर्गत मुकदमा पंजिकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कुछ समय पूर्व राजस्व पुलिस द्वारा हाविल्कुलवान क्षेत्रनर्गत भी छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी गयी थी।
