September 10, 2026

लोकनिर्माण विभाग के पास नही रोड कटान के मलुए का कोई इंतजाम

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) रवैखाल से ओखलसों को बन रही रोड का मलबा नेशनल हाईवे पर डाला जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने हाईवे को डंपिंग यार्ड बनाकर छोड़ दिया है। रोड में काम चलने से दिन भर रोड में मलबा व भारी पत्थर गिरते रहते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे भी पत्थरों का जमावड़ा लगा दिया है। जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। लगातार मलबा व पत्थर गिरने से हादसों की आशंका भी बनी हुई है। जिससे यात्रियों के लिए खतरा बना हुआ है।
दरअसल रवांईखाल से ओखलसों के लिए मोटर मार्ग का निर्माण लंबे समय से निर्माणाधीन है। सड़क को बनाने में लगी संस्था ने मलबा व पत्थर रखने का उचित प्रबंध नहीं किया है। सड़ंक के किनारे पत्थरों का ढेर लगा है। निर्माण कार्य के चलते रह-रह कर मलबा हाईवे में गिरता रहता है। जिससे आने-जाने वालों के लिए लगातार खतरा पैदा हो रहा है। डीएम के आदेश के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। खानापूर्ति के लिए सड़क के दोनों ओर लाल झंडे जरुर टांगे गए हैं। लेकिन इस बारे में जानकारी देने के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है। जिससे गाड़ी वालों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्हें खतरा उठाकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

You may have missed