Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

एक साल में कहां से कहां पहुंच गया सब्जी-दाल- तेल का भाव, चाय पत्ती और दूध के दाम में भी उबाल

नई दिल्ली , । कोरोना काल में लोगों की नौकरी छूटी, काम-धंधे चौपट हुए, इनकम घटी तो घर का खर्च चलाना मुश्किल है गया। ऊपर से महंगाई ने नाक में दम कर दिया। कमाई घटी तो पिछले एक साल में खाद्य तेलों जैसे सरसों, सोयाबीन, वनस्पति, सूरजमुखी, पाम ऑयल की बढ़ती कीमत ने किचन का बजट बुरी तरह बिगाड़ के रख दिया है। ऊपर से दालों ने कोढ़ में खाज का काम किया है।
उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2 अगस्त को सरसों तेल की औसत कीमत 122.12 रुपये प्रति किलो थी जो 2 अगस्त 2021 को बढ़कर 172.72 रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान इसमें 41 फीसद की उछाल दर्ज की गई। वनस्पति का भाव जो एक साल पहले 87.34 रुपये था, वह बढ़कर 133.37 रुपया हो गया है। इसमें 52 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। सबसे तेज उछाल सूरजमुखी के तेल में हुआ है। एक साल में यह 108.09 रुपये से 171.09 रुपये पर पहुंच गया है यानी 58.28 प्रतिशत का उछाल। पॉम ऑयल भी इस दौरान करीब 50 फीसद महंगा हुआ है।
पिछले एक साल में मूंग दाल को छोड़ दें सभी के भाव बढ़े हैं। अरहर दाल का औसत भाव 91.39 से बढ़कर 105.47 रुपये पर पहुंच गया है। चना दाल 65.86 से 75.60 रुपये, उड़द दाल 96.63 से 106.29 रुपये और मसूर दाल 76.02 रुपये से 87.37 रुपये पर पहुंच गया है। अगर दूध की बात करें तो एक साल में इसकी कीमतों में 5.55 फीसद का उछाल आया है।
खुली चाय 29 फीसद उछल कर 216 से 279.30 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। दो अगस्त 2020 को 21.10 रुपये प्रति किलो मिलने वाला प्याज अब 40 फीसद की तेजी से करीब 30 रुपये पर पहुंच गया है। आलू-टमाटर ने थोड़ी आम आदमी की थोड़ी लाज बचा रखी है। यह दोनों पिछले साल के मुकाबले अभी सस्ते हैं।

You may have missed

Advertisement