Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तराखंड में 14 सितंबर तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू  

देहरादून। उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते बढ़ा दिया गया है। आज सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया है। वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। सरकार ने अब कोविड कर्फ्यू को बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दिया है। कोविड कर्फ्यू की नई गाइडलाइन के अनुसार, उत्तराखंड आने के लिए पर्यटकों को आरटीपीसीआर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी वेबवाइट में पंजीकरण सहित होटल बुकिंग से जुड़े कागजात दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। हालांकि, कर्फ्यू के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। शिक्षण व तकनीकी संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग आदि पूरी क्षमता के साथ खुले हैं, जबकि प्रदेश के भीतर आवागमन सुचारू है। अन्य प्रदेशों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आगमन से 15 दिन पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति भी नियंत्रण में है। बावजूद इसके मनोवैज्ञानिक दबाव बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार कोविड कर्फ्यू को फिलहाल जारी रखने के पक्ष में है।

Advertisement