Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

धारदार हथियारों समेत 2 गिरफ्तार

 

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस ने चोरी करने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को एक-एक धारदार खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियांे के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सहसपुर पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस को ढाकी पुल के समीप दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए। जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे दबोच लिया। जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से एक एक खुखरी बरामद हुई। इस पर पुलिस दोनांे को थाने ले आई जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इलताफ पुत्र यासीन व मुख्तयार पुत्र मुस्ताख निवासी ग्राम सहसपुर बताए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदि है। इसलिए वे अपने घर और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी भी करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Advertisement